
विश्व फोटोग्राफी दिवस (World Photography Day)
लुई डग्यूरे और जोसेफ नाईसफोर नीप्स ने फोटोग्राफी तकनीक को विकसित किया था। इस तकनीक ने वास्तविकता को देखने और समझने की विधा को ही बदल दिया। जहां हम एक समय मे किसी खास नजरीये से किसी वस्तू को देखते और समझते है वही पर फोटोग्राफी से इसके बिभिन्न आयामो को बदलते समय के साथ देख और समझ सकते है। इससे हमारे सोच की दिशा बदल सकती है। इस बदलाव ने लोगो को प्रेरित किया कि वो वास्तविकता के साथ खुद को जोड़कर रखे और फोटोग्राफी को एक नयी दिशा मिल गई।
दुर स्थिर तारे की तस्वीर खीची जाती है और वहां की अधिक से अधिक जानकारी लेने मे हम सक्षम होते है यह इसी तकनीक का कमाल है। जहां हम नही जाते है वहां की तस्वीर से भी बहुत कुछ का आंदाजा लगा लेते है और अपने कार्य को आसान बना लेते है। विती हुई घटना क्रम और समय को सही रुप से फिर से समझने के लिए इसका उपयोग करते है। जीवन के हर क्षेत्र मे इसकी उपयोगीता बढ़ी है। विज्ञान के क्षेत्र ने फोटोग्राफी के जरीये जीव के सुक्ष्म से सुक्ष्म स्तर की जनकारी को समेट कर रख दिया है। जिससे की विकास के क्षेत्र मे उल्लेखनीय बृद्धी हुई है।
शायद ही कोई क्षेत्र छुटा हो जहां पर फोटेग्राफी का दवादवा ना हो। इसके बिभिन्न आयामों को देखते हुए कैमरे के लगातार क्षमता बढ़ती जा रही है जहां पर पहले से ज्यादा क्लीयरीटी दिखाई परती है। पुरानी यादो के सहेजने और समय के साथ उससे स्वयं को जोड़ने का खुवसुरत एहसास एक अद्वीतिये खुशी देती है। आजकल इसका दायरा बढता जा रहा है। आर्ट फोटोग्राफी का अपना ही मह्त्व है। किसी खास बात को समझाने के लिए इसको उपयोग बड़ा ही प्रभावशाली होता है।
इस दिन को फोटोग्राफर के कार्य को सराहने तथा लोगो को एक लेंस के जरीये दूनिया को देखने के लिए प्रेरित करने का काम करता है। यह दिन फोटोग्राफी की कला, इतिहास और विज्ञान को समर्पित है। लोगो को खुद के लिए संयम और व्यक्तिगत निजता का ख्याल रखते हुए फोटोग्राफी करे और इसके लिए सबको प्रेरित करे जिससे की समाज के अंदर एक सुखद संदेश को जाय। इसको एक जनजागरण का अभियान बनाना है जिससे की सबको कलात्मकता के साथ रचनात्मकता की गहराई का एहसास फोटोग्राफी से हो सके।
लेखक एवं प्रेषकः अमर नाथ साहु
संबंधित लेख को जरुर पढ़ेः
- इमोजी भाव को व्यक्त करने वाला एक कलात्मक अभिव्यक्ति का जरीया है।
- कौशल विकास व्यक्ति को आंतरिक मजबुती देता है।
- खाद्य सुरक्षा विकास के लिए जरुरी है।
- एक अनोखी मुलाकात बहुत कुछ समझा देती है।
- फुल एक भेट को समझने की जरुरत है।