स्वच्छ भारत मिशन

Swachh Bharat Mission
स्वच्छ भारत मिशन गावो को शौच मुक्त और कचरा के समुचित प्रवंधन के साथ ही उच्च स्तर के जीवन यापन को स्थापित करेगा। लगातार प्रयास इस ओर लगातार विकास के तरफ बढ़ रहा है।
Oplus_131072

इस कार्यक्रम की शुरुआत 2 अक्टूबर 2014 को भारत के प्रधानमंत्री के द्वारा किया गया था। महात्मा गांधी के 150 वीं जयंती के अवसर पर शुरु किया गया ये मिशन स्वच्छ भारत बनाने के लक्ष्य को पाने के लिए चलाया गया एक मुहिम है। इसका मुख्य उदेश्य खुले शौच सं मुक्त करना और वैज्ञानिक तरीके से कचरा प्रवंधन करना है। इसके तरह बड़े पैमाने पर गांवो मे शौचालय का निर्माण कराया गया। शहरों मे ठोस अपशिष्ठ प्रवंधन पर जोड़ दिया जा रहा है।

गांवो की आवादी भी पहले के अपेक्षाकृत काफी बढ़ गयी है जिसके कारण गांवो की गलीयां सकरी हो गयी है। यहां पर जल प्रवंधन एक समस्या बन गई है। सड़क और नाली के निर्माण के साथ ही गावों से निकलने वाले पानी का निकास सही से होगा तो स्वच्छता का मिशन सही मायने मे पुरा होगा। इस प्रक्रिया मे कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। अभी भी पुरी तरह से स्वच्छता के मिशन को नही अपनाया गया है। कचरा के लिए कचरा लेने वाले आते है जिसकी नियमिता कही है कही पर नही होती है।

पहले गांवो मे शौच के लिए खुले मे जाने का रिवाज था। जनसंख्या कम होने के कारण और आर्थिक विपन्नता को देखते हुए लोग पुरानी ढ़र्रे पर रहने को मजबुर थे। जब नई व्यवस्था बन गई और सरकार से आर्थिक मदद मिलने लगी है तो लोगो की उत्सुकता इस तरफ बढ़ी है जिसके कारण गांवो से सटे सड़को की हालत मे सुधार हुआ है। गंदगी की व्यवस्था अब पहले जैसी नही है।

गांवो की सड़को को पक्की करण का कार्य प्रगति पर है जिससे की बरसात के समय गांवो की गलियों की स्थिती मे सुधार हो रहा है। जलजमाव की समस्या बनी रहती है जिससे कई तरह की परेशानी का समना करना परता है। इसमे भी लगातार सुधार हो रहा है। लोगो को विचार मे भी सुधार हो रहा है। इस मिशन का असर अब होने लगा है।

जागरुकता का नया दौर कचरा कचरा प्रवंधन के लिए लोगो मे उत्सुकता को बढा रहा है। जिसके कारण कचरा को रिसाईकल करने तथा इसका स्थाई ठीकाना बनाकर इसको निस्तरित करने की प्रवंधन तेज हो गई है जिससे कार्य मे प्रगति हुई है। प्रमुख नदी किनारे बसे शहरों मे नाली के पानी को भी सही से निस्थारण की प्रक्रिया को बनाया जा रहा है जिससे की गंदी नाली के पानी को साफ करने से नदी के जल की शुद्धीकरण की क्रिया मे विकाश हुआ है।

सरकार के द्वार उठाये जा रहे इस कदम से कार्य की प्रगति के कारण सुधार की प्रक्रिया जारी है। आने वाले समय मे चुनौति और बढ़ेगी जिससे समस्या की सामाधान के उपाय भी बढाने होगें। हमे आशा ही नही विश्वास है कि स्वच्छ भारत मिशन अपने पुरे लक्ष्य को प्राप्त करेगी और एक नवीन स्वच्छ भारत के सपने के पुरा किया जा सकेगा।

इस मिशन की सफलता भारत के हर नागरिक कि जिम्मेदारी के साथ करने से ही पुरा होगा। सबको अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए अपने कार्य को सही से करना है और लक्ष्य को पुरा करने मे अपना पुरा सहयोग देना है। इस मिशन की सफलता स्वास्थ्य सेवा मे उत्तरोत्तर विकास करेगा। इसलिए इसको जनजागरण का अभियान के रुप मे चलते रहना है।

लेखक एवं प्रेषकः अमर नाथ साहु

संबंधित लेख को जरुर पढ़ेः

By sneha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!