कॉल ऑफ द होराइजन दिवस

Call of the Horizon Day

इस दिवस को विशेष रुप से लोगों को अपनी दैनिक दिनचार्या से ब्रेक लेकरके बड़े सपने देखने. नई योजनाओं की शुरुआत करने और भविश्य की संभावनाओं पर विचार करने के लिए प्रेरित करने के उदेश्य से मानाया जाता है। वास्तविक जीवन मे लोग सपने बहुत देखते है और कल्पनाओं की भवर मे डूबते चले जाते है जिससे की उसका बास्तविक जीवन से दुर का रिस्ता हो जाता है। जो लोग इसके प्रति उत्सुक होते भी है तो उसमे टालमोटोल की स्थिती बनी रहती है। जीवन के दुरगामी लक्ष्यों के प्रति संवेदनशील होने तथा कार्य योजना का अंतिम रुप देने के लिए इस दिवस को मनाया जाता है। जीवन के बास्तविक मुल्यों को निर्धारित करने के लिए ध्यान, ज्ञान और समय प्रवंधन के साथ उच्च कार्य उर्जा के संचार की जरुरत होती है जिससे की सफलता को पाया जा सके।

 जीवन के अपाधापी से व्यथित लोग शांति के पल को इस दिन खोज सकते है। इसके लिए प्रकृतिक दृश्य वाली जगह, नदी पहाड़ या फिर अपनी पसंद की किसी जगह को चुन सकते है जिससे की जीवन के बास्तविक मुल्यों को समझा जा सके। इससे कार्य मे मनोयोग बना रहता है और कार्य के प्रति निष्ठा भी बढ़ जाती है। सुवह के समय चिडियो की चहचहाहट, सुवह की खुली हवा की गहरी अनुभूती भी शांती के मन को प्रेरित करती है।

 कठीन परिस्थिती से गुजर रहे व्यक्ति को अपने लक्ष्यों को लिखना चाहिए और उसके विभिन्न पहलुओं पर गहनात के साथ विचार करना चाहिए। इसके अनुकूल अपने अंदर के वदलाव को चित्रित करना चाहिए जिससे की साकारात्मक दिशा की ओर कदम बढ़ते रहे। अपने कठीन कार्य को छोटे और आसान कार्यो मे बदलने की जरुरत होती है और प्रत्येक कार्य को पुरी निष्ठा के साथ करने की जरुरत होती है जिससे की कार्य की गुणवत्ता बनी रहे।

एक सफल जीवन जीने के बाद जब हम पिछे की ओर देखते है तो हमे वहुत कुछ पता चलता है। आज के इस दिन को इसी खास विचार के लिए मनाया जाता है। जिसमे व्यक्ति स्वयं को गहरी अनुभूति के साथ जीवन के प्रत्येक भाग को देख सके और एक उन्नत और विवेक पुर्ण व्यवहर के साथ स्वयं को कार्यरत रख सके। उसके अपने जीवनयापन के किसी भी व्यवहार से कोई गिला सिकवा नही रहे। जीवन की भागदौर मे इस पल को खोजना मुश्कील होता है। यह विशेष दिन हमारे लिए एक नयी चेतना को जागृत करने के दिन के रुप मे आता है। हमें समाज में इसके लिए जागरुता बढ़ाने की जुरुरत है।

लेखक एवं प्रेषकः अमर नाथ साहु

संबंधित लेख को जरुर पढ़ेः

By sneha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!